लाइव न्यूज़ :

भेड़ाघाट में नर्मदा नदी में फंसे चार युवक, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाल गए...देखें वीडियो

By संजय परोहा | Updated: July 10, 2023 09:04 IST

नर्मदा नदी में फंसे जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित गोपालपुर के चार युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हें निकालने का प्रयास रविवार शाम से जारी था। कई घंटों की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह इन्हें बाहर निकाल लिया गया।

Open in App

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में लगातार हो रही 2 दिन की बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इस दौरान रविवार शाम को भेड़ाघाट स्थित गोपालपुर के चार युवक नदी के बीचों-बीच फंस गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार इन्हें सोमवार सुबह बाहर निकाल लिया गया।

युवकों की फंसे होने की सूचना रविवार शाम 5:30 बजे करीब पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस टीम ने युवकों को बचाने के लिए नाव भेजी लेकिन नाव वहां तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद रात करीब 9:00 बजे तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम युवकों को निकालने का प्रयास करती रही। रात 10:00 सेना की मदद से युवकों के पास लाइफ जैकेट भेजी गई। 

मछली पकड़ने गए थे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे चार युवक नदी के बीच एक टापू पर गये और वहां बैठकर मछली पकड़ रहे थे। शाम 5:30 नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा। नदी का बहाव तेज होता देख उन्होंने मदद की गुहार लगाई और चिल्लाना शुरू किया। 

इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवकों पर पड़ी है और उन्होंने इसकी सूचना भेड़ाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों को बुलाकर नाव  के सहारे उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया लेकिन तेज बहाव होने के कारण नाव वहां तक नहीं पहुंची। 

एसडीआरएफ ने देर रात संभाली कमान

इस बीच अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू मे परेशानी होने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया घटना की जानकारी लगने पर देर रात मौके पर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन व एसपी टी के विद्यार्थी भी पहुंच गए थे। 

रेस्क्यू के दौरान जहां जलस्तर बढ़ रहा था। वही अंधेरा होने की वजह से टापू पर पहुंचे युवक नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद रेस्क्यू टीम द्वारा टॉर्च मंगवाई गई और टॉर्च की रोशनी से  रेस्क्यू टीम ने जैकेट की व्यवस्था कराई और ड्रोन के जरिए टापू तक रस्सी पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, हवा की रफ्तार तेज होने के कारण रस्सी वहां तक नहीं पहुंच सके। 

इसके बाद देर रात के 1:00 बजे तक जब रेस्क्यू टीम युवकों को नहीं निकाल सकी तब यह तय किया गया कि रायपुर एयर फोर्स की टीम अब युवकों को एअरलिफ्ट करेगी। हालांकि, सेना और एसडीआरएफ की टीम ने  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा आज सुबह 8.20 बजे सभी युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

टॅग्स :जबलपुरMadhya PradeshSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख