लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम की सैलाना सीट को मिला पहला स्थान, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

By राजेश मूणत | Updated: November 18, 2023 13:01 IST

रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर मतदान के प्रति उत्साह की स्थिति यह थी की मतदान के अंतिम समय शाम छह बजे के बाद भी 19 केंद्रों पर 1759 मतदाताओं ने देर तक  रूककर वोट डाले।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान प्रतिशत के लिए जिले की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सैलाना सीट पहले स्थान पर रही मतदान के बढ़े प्रतिशत ने राजनैतिक विश्लेषकों को असमंजस मे डाल दिया हैरतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट हैं

इंदौर: रतलाम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीते शुक्रवार को औसत 85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत के लिए जिले की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सैलाना सीट प्रदेश में पहले स्थान पर रही है। मतदान के बढ़े प्रतिशत ने राजनैतिक विश्लेषकों को असमंजस मे डाल दिया है।

रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर मतदान के प्रति उत्साह की स्थिति यह थी की मतदान के अंतिम समय शाम छह बजे के बाद भी 19 केंद्रों पर 1759 मतदाताओं ने देर तक  रूककर वोट डाले।

विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की पांचों सीटों पर करीब 85 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। रतलाम ग्रामीण सीट पर 86.25, रतलाम शहर सीट पर 73.55, सैलाना सीट पर 89.50, जावरा सीट पर 85.48 तथा आलोट सीट पर 83,62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।

विगत वर्ष का रिकॉर्डवहीं, विगत वर्ष 2018 के निर्वाचन में जिले में 81.91 फीसदी मतदान हुआ था। इसमे जिले की रतलाम ग्रामीण सीट पर 83.77, रतलाम शहर सीट पर 71.78, सैलाना सीट पर 85.27, जावरा सीट पर 82.28 तथा आलोट सीट पर 80.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

इसके पहले साल 2013 में भी रतलाम ग्रामीण अजजा सीट पर 79.32 रतलाम शहर सीट पर 68.32 एवं सैलाना अजजा सीट पर 77.97, जावरा सीट पर 79.06 तथा आलोट सीट पर 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लगातार तीसरी बार के निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद सभी उम्मीदवारों के अपने - अपने कयास और दांवे सामने आ रहे है। यहा यह उल्लेखनीय है की वर्ष 2013 में भाजपा ने जिलें की पांचों सीटों पर जीत हांसिल की थी।

इसके बाद वर्ष 2018 में  जिले की 3 सीट भाजपा ने और 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी। विगत निर्वाचनों के परिणामों मे बढ़े मतदान के बावजूद बदलाव हुआ था। इसी तरह अब 2023 में नया  रिकार्ड बना रहे इस मतदान ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है।

यह प्रतिशत जनता की नाराजगी का सबबमतदान का यह प्रतिशत जनता की नाराजगी का सबब है या किसी दल की छिपी हुई कोई आंधी है। इसको लेकर भी सभी के अपने अपने दावे है। लेकिन इन चुनावों में सबसे खास बात मतदाताओं की अंतिम समय तक की चुप्पी रही है। जिले की पांचों सीटों पर 40 प्रत्याशी थे।

जिले की रतलाम शहर सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर निर्दलीय और जयस ने मुकाबलों को संघर्ष के मोड़ पर खड़ा करने में बड़ी भुमिका निभाई है। परिणामों पर इसका कितना असर होगा यह आने वाली 3 तारीख को सामने आ जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावइंदौरभोपालरतलाम सिटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख