लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास जिले के इकलेरा में आया तेंदुआ, गांव वालों ने पकड़कर उस पर की सवारी-ली सेल्फी

By नईम क़ुरैशी | Updated: August 30, 2023 12:42 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले के इकलेरा में एक तेंदुआ के आ जाने से लोग घबराए नहीं बल्कि उसे पकड़कर उसकी सवारी की है। बाद में इस एक तेंदुए के मिलने की खबर वन विभाग देवास और उज्जैन रेंज के अधिकारियों की दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के देवास जिले के इकलेरा में एक तेंदुआ आ गया था। लोग उससे डरने के बजाय उसे पकड़कर उस पर सवार हो गए थे। यही नहीं वे लोग उसके साथ सेल्फी भी ली है।

भोपाल: मंगलवार को समीपस्थ मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम इकलेरा में अजीब मामला सामने आया है। अमूमन तेंदुआ देखकर भागने वाले लोग न केवल उसे पकड़ लाये, बल्कि उस पर सवार होकर सेल्फी भी ले डालीं।

क्या है पूरा मामला

ग्राम इकलेरा माताजी स्थित नदी किनारे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को चहल कदमी करते देखा। कुछ ही देर में मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डरने के बजाये घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ लिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ देखकर खूंख्वार तेंदुआ भी भीगी बिल्ली बन गया था।

गांव वालों ने तेंदुए को दी काफी तकलीफ

इलाके के जंगल से भटक कर आये तेंदुए की स्थिति और व्यहवार की पकड़ने वाले ग्रामीणों ने भी कल्पना नही की थी। दहशत में सुन हुए तेंदुए के कान पकड़कर ग्रामीण घुमाते रहे। उसकी पीठ पर बैठकर सवारी भी की और सेल्फी लीं। 

वन विभाग को भी दी गई जानकारी

घटना की जानकारी वन विभाग देवास और उज्जैन रेंज के अधिकारियों को दी गईं, तब तक ग्रामीण उसे घेरकर बैठे रहे। वन अमले ने तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। उल्लेखनीय है इकलेरा स्थित प्रसिद्ध माताजी का मंदिर है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, मगर आज अचानक तेंदुआ आ गया, जिसे ग्रामीणों ने पालतू मवेशी की तरह पकड़ कर अपने बीच घंटो बैठाये रखा। 

टॅग्स :Madhya PradeshDewasForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख