लाइव न्यूज़ :

MP: जबलपुर में होने वाला है स्पोर्ट्स का महापर्व, 21-24 सितंबर तक आयोजित होगी ऑटो रैली, जानें कौन-कौन और किस तरह के कार्स लेंगी हिस्सा?

By संजय परोहा | Updated: September 7, 2023 12:41 IST

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्पोर्ट्स एडवेंचर को प्रोत्साहित करना है, और प्रतिभाशाली कार रेसरों को मंच प्रदान करना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मोटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम में देश के कई प्रतिष्ठित कार रेसर हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हो रहा है।व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर और मध्य प्रदेश पर्यटन संस्था के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल:  व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर और एमपी टूरिज्म के द्वारा जबलपुर में पहली बार ऑटो रैली और रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में देश भर के कार रेसर भाग लेगें। आगामी 21 से 24 सिंतबर तक स्पोर्ट्स के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत व्हीकल फैक्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार भोला हरी झंडी दिखाकर करेंगे। 

 पहली बार रेस का आयोजन करा रही है व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर

व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल रुपेंद्र सिंह ने बताया अभी तक युद्ध के मैदानों के लिए हमारी व्हीकल फैक्ट्री सैन्य वाहन बना रही थी। लेकिन अब व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर पहली बार मोटर स्पोर्ट्स का आयोजन करने जा रही है। इस मोटर स्पोर्ट्स ईवेंट में युद्ध के मैदान में कोहराम मचाने वाले सैन्य वाहन भी दौड़ते नजऱ आएंगे।

ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर होगा आयोजन

इस रेस का आयोजन ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर होगा। इस मोटर स्पोर्ट्स ईवेंट में यू तो व्हीकल फैक्ट्री अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी और तकनीक की ताकत भी दिखाएगी। साथ ही उनका उनका मकसद प्राईवेट प्लेयर्स की तकनीक को भी समझना है। 

आयोजन में सुरक्षा इंतज़ामों की विश्वस्तरीय सुविधाएं जुटाई जाएंगी

व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल रूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉम्पटेटिव कार रैली और ऑटो क्रॉस रेसिंग में अच्छा परफॉर्म करने वाले व्हीकल्स की तकनीक को समझा जाएगा। जिससे व्हीकल फैक्ट्री अपनी क्वालिटी के अलावा कॉस्ट घटाने की दिशा में भी काम कर सके। 

आयोजन के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की विश्वस्तरीय सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इस अवसर पर एमपी टूरिज्म के क्षेत्रीय प्रबंधक केएल पटैल, योगेन्द्र रिछारिया तथा व्हीकल फैक्ट्री के संयुक्त महाप्रबंधक डी भट्टाचार्य भी मौजूद रहे । 

टॅग्स :Madhya Pradeshजबलपुरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख