लाइव न्यूज़ :

होली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर

By बृजेश परमार | Updated: March 25, 2024 09:47 IST

आज भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 13 लोग घायल हो गए। घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

उज्जैन: धुलेंडी पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में अचानक आग भभक उठी, जिसमें 13 पण्डे, पुजारी और सेवक चपेट में आकर झुलस गए। 

कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह भी होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे।

भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई।

मुख्य पुजारी परिवार के पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, पुजारी शिवम, आनंद पांडे, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, कमल जोशी, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए। कलेक्टर ने सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता सभी का उपचार कराना है। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर गुलाल के कारण आग लगने की पुष्टि की है।

सेवक ने बताई आंखों देखी पूरी घटना, गुलाल में केमिकल से आग

महाकाल मंदिर में आज सुबह भस्मारती में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। आग लगने के बाद कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए थे। इस मामले में कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी इसकी जांच करेगी। महाकालेश्वर मंदिरउज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

घायलों को समुचित उपचार के निर्देश

आगजनी में घायल हुए पुजारियों व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल  उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। संपूर्ण घटनाक्रम के जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए गए है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

टॅग्स :उज्जैनमहाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतसरदार सरोवर विस्थापितों की जमीन पर हाईकोर्ट की सख्ती, रजिस्ट्री के आदेश से सरकार पर 500 करोड़ से ज्यादा का बोझ

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

भारतमाताजी के अंतिम क्षणों में भी लोकतंत्र को चुना नीलू ने, अद्भुत उदाहरण पेश किया

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव