लाइव न्यूज़ :

भोपालः गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई, गृह मंत्री मिश्रा ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 14:50 IST

मंगलवारा थाना प्रभारी संदीप पवार ने कहा कि कथित घटना मंगलवार को हनुमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और इस घृणित कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ताओं ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया। धारा-377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है।जांच के लिए एक केस डायरी हनुमानगंज पुलिस थाने भेज दी गई है।

भोपालः  मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने गाय के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंगलवारा थाना प्रभारी संदीप पवार ने कहा कि कथित घटना मंगलवार को हनुमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और इस घृणित कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसके बाद कुछ हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया। पवार के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच के लिए एक केस डायरी हनुमानगंज पुलिस थाने भेज दी गई है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “जैसे हम धरती को अपनी मां मानते हैं, वैसे ही हम गायों को भी अपनी मां मानते हैं। यह एक कुकर्म है।” मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों के सामने उदाहरण पेश करने के लिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है। 

टॅग्स :भोपालगायPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख