लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बजरंग दल ने दर्ज कराई एफआईआर, भ्रामक खबर फैलाने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 17:05 IST

27 अगस्त को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि बजरंग दल के सदस्यों ने दमोह जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर को नुकसान पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर बजरंग दल ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराईसोशल मीडिया पर संगठन के संबंध में भ्रामक खबर देने का आरोप

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जैन तीर्थ कुंडलपुर के संबंध में दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिंह की पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है मामला

27 अगस्त को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि बजरंग दल के सदस्यों ने दमोह जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। सिंह ने अपने पोस्ट में भविष्यवाणी की थी कि कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है, उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध जैन मंदिर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जांच की जानी चाहिए और मध्य प्रदेश पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अपने पोस्ट में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को टैग करते हुए लिखा, "आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी द्वारा विकसित देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक, कुंडलपुर में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पिंड लेकर बैठे हैं और हंगामा कर रहे हैं, जिस पर अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। स्थिति कभी भी गंभीर रूप ले सकती है।"

बजरंग दल ने पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सिंह की पोस्ट भ्रामक है। ज्ञापन स्वीकार करने के बाद, राज्य पुलिस ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। बजरंग दल के शहर संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने आग्रह किया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशबजरंग दलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख