लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर हुआ पथराव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से हैं भाजपा के प्रत्याशी, घटना में एक घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 17, 2023 11:09 IST

मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र दिमनी के दो मतदान केंद्रों पर पथराव के बाद हिंसा की सूचना मिल रही है। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है और मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यहां से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पथराव के बाद हिंसा हुई दिमनी विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैंपुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए भारी पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया है

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर हिंसा भड़क उठी, जिसमें दो समूहों के बीच जमकर पथराव होने की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक बूथ संख्या 147 और 148 पर यह घटना हुई है। दिमनी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैं। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए भारी पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हालांकि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है लेकिन हालात नियंत्रण में है। हिंसक घटना के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया औऱ शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा सीटों और मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ बूथों पर केवल दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

भाजपा उस राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है जहां उसने पिछले 20 वर्षों में से लगभग 18 वर्षों तक शासन किया है और कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान सरकार को हटाने की इच्छुक है।

लगभग 42,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 700 कंपनियां और राज्य के दो लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

यह चुनाव 2,500 से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा। इस चुनाव में लगभग 5.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगेय़ इसमें 2.87 करोड़ पुरुष और 2.71 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि 5,000 से अधिक बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हैं और 183 मतदान केंद्र विकलांगों द्वारा संचालित हैं।

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023नरेन्द्र सिंह तोमरBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख