लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी", केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2023 15:46 IST

केंद्रीय मंत्री और दिमनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि चुनाव बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री और दिमनी सीट से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने किया बड़ा दावानरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बना रही हैकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार और भाजपा के जीत का दावा किया था

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री और दिमनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को दावा किया कि चुनाव बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने छत्तीसगढ़ में हो रहे पहले चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इस बार माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। यही कारण है कि हम चुनाव बाद न केवल मध्य प्रदेश बल्कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।"

समाचार एजेंसी एएनआई से पीएम मोदी के गुना और मुरैना के दौरे पर बात करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी का मुरैना और गुना आना हम सभी के लिए खुशी की बात है। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और जो लहर पैदा होगी, उससे यहां पर भाजपा की सरकार बननी तय हो जाएगी।"

नरेंग्र सिंह तोमर के इस दावे से पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में ऐलान किया कि भाजपा इस बार भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हराएगी और चुनाव बाद बहुमत से सरकार बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा है कि वह इस चुनाव में भी परिणाम कुछ वैसे ही होंगे, जैसे की साल 2003 के विधानसभा चुनाव में थे। यह पूछे जाने पर की आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा को कितनी सीटें हासिल होंगी। पटेल ने कहा, "मैं 2003 को 2023 में दोहराता हुआ देख सकता हूं।"

पटेल ने जिस 2003 के चुनाव के बारे में बात की, उसमें कांग्रेस के 10 साल के शासन की बुरी तरह से पराजय हुई थी और भाजपा ने कांग्रेस को जबरदस्त मात देते हुए 230 सीटों में से 173 सीटें हासिल की थी और कांग्रेस महज 38 सीटों पर सिमट गई थी।

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश के मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से अपने विधायक चुनेंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023नरेन्द्र सिंह तोमरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख