अमित शाह ने शिवराज सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, कहा- कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 20, 2023 02:14 PM2023-08-20T14:14:59+5:302023-08-20T14:16:11+5:30

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। उन्होंने कहा कि हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है। अगर कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं।

Amit Shah released the report card of Shivraj government's development works | अमित शाह ने शिवराज सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, कहा- कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं

Highlightsभाजपा ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया है- अमित शाहमोदी जी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है - अमित शाहकमलनाथ जनता को गुमराह करना बंद करें- अमित शाह

भोपाल: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। साथ ही अमित शाह ने इस मौके पर कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं। हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जहां भी हमारी सरकार है, हम जवाबदेही लेते हैं।

कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपए दिए। मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई पहल को रोक दिया। कांग्रेस ने हमारी गरीब कल्याण पहल को पंगु बना दिया। सोशल मीडिया पर कमल नाथ सरकार को 'करप्शन नाथ' कहा जाने लगा।"

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा, "मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए।" 

उन्होंने आगे कहा, " प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है।"  

किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है। हम इस नींव पर एक बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। 14 करोड़ लोग, यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके है। मोदी जी को गरीब, गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन हुए है। बंटाधार और कमलनाथ इन चीजों का जवाब दें। 3 लाख 14 हजार के बजट पर हमने पहुंचाया है। इसका जवाब कमलनाथ दें।"

Web Title: Amit Shah released the report card of Shivraj government's development works

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे