PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba: मनिंदर सिंह पर होंगी फैंस की निगाहें, जानिए टीमों का कैसा रहा प्रदर्शन

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 11, 2019 07:29 AM2019-09-11T07:29:31+5:302019-09-11T07:29:31+5:30

PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba: बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba match preview, dream xi and team analysis | PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba: मनिंदर सिंह पर होंगी फैंस की निगाहें, जानिए टीमों का कैसा रहा प्रदर्शन

PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba: मनिंदर सिंह पर होंगी फैंस की निगाहें, जानिए टीमों का कैसा रहा प्रदर्शन

प्रो कबड्डी लीग-2019 में मंगलवार (11 सितंबर) को दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेला जाना है। ये मैच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 13 में से 6 मैच जीतकर 37 प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं बंगाल ने 14 में से 7 मुकाबले जीते हैं और ये टीम 48 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

इन पर रहेंगी नजरें: बंगाल की टीम में मनिंदर सिंह और बलदेव सिंह, जबकि मुंबई की ओर से फजल अत्राचली और अभिषेक सिंह के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

कहां देख सकेंगे मैच: बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

बंगाल वॉरियर्स: 

रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।

डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।

ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श। 

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Web Title: PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba match preview, dream xi and team analysis

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे