लाइव न्यूज़ :

जल्द खत्म होने वाला है इंतजार आने वाले हैं RRB Group D 2018 के Answer Key

By मेघना वर्मा | Updated: January 2, 2019 09:23 IST

आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को आपत्ती दर्ज करवानी है वो ऑनलाइन इसे दर्ज करवा सकते हैं।

Open in App

रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की इस महीने जारी किए जाने हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ही आंसर की को जारी कर दिया जाएगा। खबरों की माने तो जनवरी के आखिरी सप्ताह में RRB Group D के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। गुप्र डी की आंसर की जारी करने से पहले रेलेवे ने JE, JE(IT), DMS and CMA की भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

आपको बता दें RRB Group D की परीक्षाएं 17 सितंबर से 17 दिसंबर को आयोजित की गई थीं। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। एग्जाम के बाद सभी उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का इंतजार है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक RRB Group D की आंसर शीट और आंसर की इसी महीने यानी जनवरी तक रिलीज कर दी जाएगी। 

ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं आपत्ती

आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को आपत्ती दर्ज करवानी है वो ऑनलाइन इसे दर्ज करवा सकते हैं। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी आपत्ती दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड आपत्तियों पर विचार कर फाइनल आंसर की भी जारी कर सकता है। 

उम्मीदवारों को देनी होगी पीईटी परीक्षा

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप की परीक्षा पास कर ली उन्हें पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट जारी होने के बाद बताया जाएगा। आरआरबी ग्रुप सी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का फर्स्ट स्टेज सीबीटी का संशोधित रिजल्ट जारी हो चुका है। 20 जनवरी से सेकेंड स्टेज की परीक्षाएं शुरू होंगी।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रोजगार अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना