लाइव न्यूज़ :

कांस्टेबल भर्ती 2017: लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान, एग्जाम सेंटर पर इसकी पड़ेगी जरूरत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 12:43 IST

राजस्थान पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, गंगानगर एवं उदयपुर में तीन पारियों में आयोजित की जाएगी।

Open in App

जयपुर, 27 फरवरीः राजस्थान पुलिस विभाग ने 5390 कांस्टेबल सामान्य और कॉन्स्टेबल चालक पदों की लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है।  कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा आगामी 7 मार्च से लगभग 45 दिवस तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस महानिरीक्षक संजीब कुमार नार्जारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों की लिखित ऑनलाइन करवाई जाएगी और परीक्षा 7 मार्च से लगभग 45 दिनों तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह लिखित परीक्षा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, गंगानगर एवं उदयपुर में तीन पारियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी को एक घंटा पहले प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। 

लिखित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट www.exampolice.rajasthan.gov.in पर सभी अभ्यर्थियों को 27 फरवरी से प्रथम प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें अभ्यर्थी को परीक्षा की तारीख और परीक्षा के स्थान की सूचना दी जाएगी। 

नार्जारी ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनकी निर्धारित परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले द्वितीय प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षार्थी को परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पारी और परीक्षा केन्द्र की सूचना उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर द्वितीय प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 

महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट से प्राप्त करने की सूचना संबंधित अभ्यर्थी को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के जरिये उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों के परीक्षा के लिए मोक टेस्ट की सुविधा अधिकृत फर्म द्वारा वैबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। 

अभ्यर्थियों को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में ई-प्रवेश पत्र के साथ खुद का आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स, पैन कार्ड और पासपोर्ट में से एक मूल दस्तावेज लाना आवश्यक होगा।

अभ्यर्थी को बॉलपेन व पेन्सिल परीक्षा केन्द्र पर साथ लाना अनिवार्य है। इनके अतिरिक्त मोबाइल- ब्ल्यूटूथ, पर्स या कोई भी आपत्तिजनक सामग्री के साथ अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

टॅग्स :नौकरीराजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ