लाइव न्यूज़ :

इन सेक्टर्स में जल्द निकलने वाली है बंपर भर्ती, नौकरी पाना होगा आसान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 16, 2018 09:08 IST

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि जल्द ही कुछ सेक्टर्स में बंपर भर्ती निकलने वाली है और इनमें नौकरी पाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि जल्द ही कुछ सेक्टर्स में बंपर भर्ती निकलने वाली है और इनमें नौकरी पाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। जानकारों की माने तो इस साल यानी साल 2018 की तीसरी तिमाही में कंपनियां सामान्य गति से एम्प्लोई की भर्ती करेंगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग को जूनियर इंजीनियर की है जरूरत, 1151 पदों के लिए निकाली वैकेंसी

मैनपावर ग्रुप ने हाल ही में एक सर्वे किया है। इसके मुताबिक तीसरी तिमाही में सर्विसेज, होलसेल एंड रिटेल, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग सहित डिजिटल सेक्टर में सबसे ज्यादा नई नौकरियां या भर्तियां की जाएगी। इस सर्वे रिपोर्ट ने नेट एंप्लॉयमेंट आउटलुक को +17 पर्सेंट बताया गया है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: UPPSC ने निकाली बंपर भर्ती, टीचर बनना चाहते हैं तो ऐसे करें अप्लाई

इसमें सर्विसेज और होलसेल के साथ रिटेल ट्रेड सेक्टर दोनों में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। वहीं +18 पर्सेंट के स्कोर के साथ पब्लिक एडमिन और एजुकेशन सेक्टर में बंपर भर्ती निकलने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कर्नाटक राज्य पुलिस ने 3402 पदों के लिए निकाली वेकैंसी, जानें कैसे करना है अप्लाई

जबकि टेक्नोलॉजी सेक्टर, स्किल डिवेलपमेंट और नई नौकरियों पर फोकस के साथ देश के जॉब मार्केट में नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। कॉरपोरेट इंडिया की हायरिंग में भी धीरे-धीरे तेजी देखी जा रही है। इसमें ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अहम भूमिका में है। 

यह भी पढ़ें: UPPSC Recruitment 2018: यूपीएससी ने निकाली 10768 पदों भर्ती, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख

रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा लोगों को होलसेल और रिटेल ट्रेड सेक्टर में जॉब मिली है। भारत सरकार ने कई तरीकों से इस सेक्टर में एफडीआई की मंजूरी दी है। इससे कंज्यूमर डिमांड में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जिससे इस सेक्टर में आने वाले समय में बंपर भर्ती निकलने का अनुमान लगाया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ