लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का दावा- 6 साल के भीतर घटे केन्द्र सरकार की खाली पदों पर नौकरियां

By भाषा | Updated: July 25, 2019 16:20 IST

कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि स्वीकृत पदों पर रिक्तियों का प्रतिशत छह साल में लगभग 16 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत पर आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडा. सिंह ने रिक्तियों के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2013-14 में स्वीकृत पदों में रिक्त पदों का प्रतिशत 16.2 था।इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और 2014-15 में यह 11.57 प्रतिशत हो गया।

केन्द्र सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में पिछले छह सालों के दौरान रिक्त पदों पर भर्ती के सतत प्रयासों के कारण रिक्तियों का प्रतिशत कम होने का दावा किया है। कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि स्वीकृत पदों पर रिक्तियों का प्रतिशत छह साल में लगभग 16 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत पर आ गया है।

डा. सिंह ने रिक्तियों के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2013-14 में स्वीकृत पदों में रिक्त पदों का प्रतिशत 16.2 था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और 2014-15 में यह 11.57 प्रतिशत हो गया। जबकि 2015-16 में यह 11.52 प्रतिशत, 2016-17 में 11.36 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि 2017-18 में कुल खाली पदों की संख्या 6,83,823 थी। इनमें अधिकांश पद, रेलवे बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और संघ लोकसेवा आयोग द्वारा भरे जाने थे। इनमें से लगभग आधे से अधिक करीब चार लाख पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ