लाइव न्यूज़ :

यहां निकली हैं 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 7, 2019 14:08 IST

विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Open in App

अगर आप 10वीं और 12वीं पास है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, झारखंड स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन (जेएसएससी) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का नामः एक्साइज कांस्टेबल और स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है।

पदों की संख्याः 1530 पदों पर भर्ती निकली है।

शैक्षणिक योग्यताः इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं-12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

आयु सीमाः एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 25 साल होनी चाहिए, जबकि स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 19 साल और अधिक से अधिक 25 साल होनी चाहिए।

आवेदन फीसः इन पदों पर सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन फीस रखी गई है। वहीं,  एससी/एसटी और झारखंड के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये फीस रखी गई है।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

नियुक्त की जगहः चयनित उम्मीदवार की नियुक्तियां झारखंड में होंगी।

आवेदन की अंतिम तारीखः एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के पदों पर 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

सैलरीः इन पदों पर पे-स्केल 5200 से 20200 रुपये तक है।

कैसे करें आवेदनः इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.jssc.in पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ