लाइव न्यूज़ :

PGT-TGT-PRT वालों के लिए आर्मी स्कूल में टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्ती

By भारती द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 10:09 IST

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और कंप्यूटर एफिशेंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आपने PGT/TGT/PRT  की डिग्री ली है तो आपके लिए खुशखबरी है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने आठ हजार अध्यापक के पदों पर भर्ती निकाली है। और अगर आपके पास PGT/TGT/PRT की डिग्री है तो आप इस जॉब के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। ये सारी भर्तियां अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस आईटी, होम साइंस मनोविज्ञान, जीवविज्ञान सब्जेक्ट के टीचर के लिए होनी हैं।

पदों की संख्या- 8000

आयु सीमा- TGT/PRT के उम्मीदवार की उम्र 29 साल और PGT पदों के लिए 29-36 साल तक। 

योग्यता- PGT-मास्टर के साथ बीएड परीक्षा में 50 फीसदी अंक के साथ पास की हो। TGT के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही बीएड परीक्षा में 50 फीसदी अंक मिला हो और PRT वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, बीएड या फिर 2 साल का डिप्लोमा/ 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स होना चाहिए।

सैलरी- सेलेक्ट होने के बाद आर्मी स्कूल के नियम अनुसार वेतन दिया जाएगा।

आवेदन फीस- 500 रुपये।

जॉब लोकेशन- देश में कहीं भी

अंतिम तारीख- 24 अक्टूबर 2018

कैसे करें आवेदन

इस जॉब के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट aps-csb.in पर लॉग इन करना होगा। फिर वेबसाइट पर दिख रही जॉब नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और कंप्यूटर एफिशेंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ