लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तेदेपा मुख्यालय में तोड़फोड़ की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:19 IST

Open in App

अमरावती, 19 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कथित तौर पर यहां के नजदीक स्थित मंगलगिरि में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के मुख्यालय में तोड़फोड़ की। वाईएसआर कांग्रेस का आरोप है कि विपक्षी दल के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

तेदेपा के प्रवक्ता के पट्टाभिराम ने आज सुबह, पूर्व मंत्री ए.एन. बाबू को पुलिस नोटिस भेजे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। बाबू ने कथित तौर पर जगन के विरुद्ध विवादास्पद टिप्पणी की थी।

आंध्र प्रदेश तेदेपा के अध्यक्ष अच्चननायडू ने कहा, “विशाखापत्तनम में तेलुगु देशम पार्टी के मुख्यालय और कार्यालय तथा पार्टी नेताओं के आवासों पर वाईएसआरसी के गुंडों द्वारा किये गए हमले की पार्टी कड़ी निंदा करती है। हमें समझ में नहीं आता कि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं या फासीवादी देश में। मुख्यमंत्री और डीजीपी को (इन हमलों की) जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को नियंत्रण में नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विजयवाड़ा स्थित पट्टाभिराम के आवास पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे