आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में जगनमोहन रेड्डी ने ली शपथ

By रामदीप मिश्रा | Published: May 30, 2019 12:41 PM2019-05-30T12:41:59+5:302019-05-30T12:41:59+5:30

विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन की पार्टी को आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में 151 सीटें जीतीं, जबकि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा ने 23 सीटें और जनसेना पार्टी ने केवल एक सीट जीती।

YS Jagan Mohan Reddy takes oath as Chief Minister of Andhra Pradesh in Vijayawada | आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में जगनमोहन रेड्डी ने ली शपथ

Photo: ANI

आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार (30 मई) को विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान जगनमोहन रेड्डी के शपथ समारोह में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टॉलिन और तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव भी मौजूद रहे। 

विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन की पार्टी को आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में 151 सीटें जीतीं, जबकि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा ने 23 सीटें और जनसेना पार्टी ने केवल एक सीट जीती। वाईएसआरसी ने लोकसभा चुनाव में 25 सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की, जबकि तेदेपा के हिस्से में केवल तीन हीं सीटें आ पाईं।



आपको बता दें कि तेदेपा ने 2014 में 102 सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं वाईएसआरसी को 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा की झोली में चार सीटें आई थीं। इसके अलावा नवोदयम पार्टी को एक सीट और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहा था। 

वाईएसआर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 25 सीटों में से 22 पर जीत हासिल हुई। तेदेपा को तीन सीट पर जीत हासिल हुई। आंध्र प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।  

Web Title: YS Jagan Mohan Reddy takes oath as Chief Minister of Andhra Pradesh in Vijayawada

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे