लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पूछताछ में किया खुलासा, पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता मदद कर रहे थे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2023 18:07 IST

तमिलनाडु प्रकरण में जिस तरह के फर्जी वीडियो उसने वायरल किए थे, उसके पीछे किन लोगों ने साथ दिया? इस सवाल का जवाब मनीष कश्यप ने दिया है। रविवार को सूत्रों के जरिए जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता मदद कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोग यूट्यूबर मनीष कश्यप को आर्थिक तौर पर मदद पहुंचा रहे थे इओयू की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हैबिहार के बड़े राजनेता भी कर रहे थे मनीष की मदद

पटना: तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले को लेकर तमिलनाडु पुलिस और बिहार पुलिस की करवाई जारी है। यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद इओयू ने पटना के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में छापामारी की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ईओयू की टीम मनीष कश्यप के 'सच तक' के ऑफिस गई। पटना के दादी जी लेन स्थित एक बिल्डिंग में यूट्यूबर का ऑफिस है। टीम ने इसके ऑफिस को पूरी तरह से सर्च किया है।

सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान कई तरह के डिजिटल एविडेंस टीम के हाथ लगे हैं और भी कई वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर किए जाने के सबूत मिले हैं। ये वीडियो किस तरह के हैं? इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। वहीं, पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मनीष कश्यप की मदद बिहार के बड़े नेता कर रहे थे। उसने एक के बाद एक कई राज खोले हैं।

 तमिलनाडु प्रकरण में जिस तरह के फर्जी वीडियो उसने वायरल किए थे, उसके पीछे किन लोगों ने साथ दिया? इस सवाल का जवाब मनीष कश्यप ने दिया है। रविवार को सूत्रों के जरिए जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता मदद कर रहे थे। काफी दिनों से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। मनीष ने उस राजनेता का नाम भी ईओयू को बता दिया है। इनके अलावा कुछ और लोग भी हैं, जो फर्जी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने में मनीष की मदद कर रहे थे। ऐसे में ईओयू मददगार लोगों से संपर्क कर सकती है। उनके ऊपर भी कानूनी शिकंजा कस सकती है। सूत्रों के अनुसार उसने कबूल किया है कि तमिलनाडु मामले में फर्जी काम किया। फर्जी वीडियो को वायरल किया। आगे से वो ऐसी गलती नहीं करेंगे। इस बात की भी उसने अपनी तरफ से कमिटमेंट की है।

पूरे मामले में एक बात और भी सामने आई है कि कई लोग इस यूट्यूबर को आर्थिक तौर पर मदद पहुंचा रहे थे। इनमें कुछ राजनीति से जुड़े लोग भी हैं। अब ईओयू इन सब की कुंडली खंगालेगी। साथ ही मनीष कश्यप का मददगार बनने के पीछे का मकसद भी तलाशेगी। बता दें कि गिरफ्तार मनीष कश्यप पर आरोप है कि बीते दिनों सोशल साइट्स पर फर्जी वीडियो पोस्ट कर दो राज्यों के संबंधों और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इसमें चार लोगो पर इओयू ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की जिसमे सभी की गिरफ़्तारी हुई है। फिलहाल इओयू की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeतमिलनाडुयू ट्यूबBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया