लाइव न्यूज़ :

कम समय के लिए ठहरने को कपल्स अनुकूल होटल चाहते हैं युवा: सर्वे

By भाषा | Updated: February 9, 2020 18:47 IST

गोइबिगो के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) सुनील सुरेश ने कहा, ‘‘इस सर्वे से पता चलता है कि युवा युगल होटल बुक करते समय सुरक्षित स्थान तक आसान पहुंच चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देवहीं, 54 प्रतिशत बुकिंग दूसरे शहरों के युगल या कपल द्वारा की जाती है।अखिल भारतीय स्तर पर यह सर्वे गोइबिबो कंज्यूमर इनसाइट्स ने 1,000 लोगों की राय ली गई है।

युवा पीढ़ी होटल में कमरा बुक कराते समय ‘अधिक करेदने वाले’ सवाल पसंद नहीं करती। एक सर्वे में सामने आया है कि छोटे समय के लिए होटल में रुकने वाले 72 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि होटल किसी भी ‘युगल’ के ठहरने के उपयुक्त होना चाहिए।

आनलाइन ट्रैवल कंपनी गोइबिबो के सर्वे में 72 प्रतिशत लोगों ने कहा कि दिन-दिन में ठहरने या एक रात बिताने को ऐसा होटल चाहते हैं जो युगल के लिए ठहरने के अनुकूल हो। सर्वे में कहा गया है कि 46 प्रतिशत होटल बुकिंग ऐसे युगलों की ओर से आती है जो उसी शहर में रहते है।

वहीं 54 प्रतिशत बुकिंग दूसरे शहरों के युगल या कपल द्वारा की जाती है। अखिल भारतीय स्तर पर यह सर्वे गोइबिबो कंज्यूमर इनसाइट्स ने 1,000 लोगों की राय ली गई है। इसमें 22 से 26 साल के बीच के युवाओं की राय को शुमार किया गया है। सर्वे में एक और रोचक तथ्य सामने आया है कि 50 प्रतिशत से अधिक युगल ने युगल अनुकूल होटल की एक साल में पांच बार से अधिक बुकिंग की है।

इनमें से एक-तिहाई की बुकिंग चेक-इन वाले दिन के लिए ही की गई। जहां युगल या कपल अनुकूल होटलों की बुकिंग में तेजी आई है। वहीं सर्वे में शामिल 39 प्रतिशत लोगों ने होटल के कर्मचारियों की अत्यधिक ताक झांक या पूछताछ को लेकर चिंता जताई।

जबकि 36 प्रतिशत ने कहा कि व्यक्तिगत पहचान प्रमाणपत्र साझा करने के दौरान होटल कर्मचारी कुछ जरूरत से ज्यादा जानकारी चाहते हैं। सर्वे में 27 प्रतिशत ने कहा कि होटल में रुकने के बाद उन्हें होटल की ओर से प्रमोशनल पेशकश या मेल भेजे जाते हैं।वहीं 25 प्रतिशत ने कहा कि उनकी चिंता है कि वह इस बुकिंग को अपने यात्रा रिकॉर्ड से हटा नहीं पाते।

गोइबिगो के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) सुनील सुरेश ने कहा, ‘‘इस सर्वे से पता चलता है कि युवा युगल होटल बुक करते समय सुरक्षित स्थान तक आसान पहुंच चाहता है। साथ ही युवा युगल चाहते हैं कि होटलों में उन्हें लागत दक्षता की दृष्टि से आरामदायक स्थिति भी मिले।’’ 

 

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया