लाइव न्यूज़ :

युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए:वेंकैया नायडू

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:15 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, पांच नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेने और एक सौहार्दपूर्ण और समावेशी समाज की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव से मुक्त समाज का निर्माण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को वास्तविक श्रद्धांजलि है।

नायडू यहां श्री विश्वविज्ञान विद्या अध्यात्मिका पीठम के पूर्व पादरी और छठे प्रमुख उमर अलीशा के जीवन और संसदीय चर्चाओं पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अलीशा के योगदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नायडू ने साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए अलीशा के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय प्रगति को गति देने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि के लिए लड़कियों की शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।

नायडू ने मातृभाषा के उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, ''हम चाहे अंग्रेजी, फ्रेंच और अन्य कोई भी भाषा सीख सकते हैं, लेकिन साथ ही हमें अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए, जो बेहद महत्वपूर्ण है ... हम ज्ञान प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सीख सकते हैं, लेकिन इस पर हमें निर्भर नहीं होना चाहिए। इसमें, हमें मातृभाषा को महत्व देना होगा।''

पूर्व पादरी के पोते और पीठम के वर्तमान प्रमुख डॉ उमर अलीशा ने आम आदमी और गरीबों के कल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: पहले 6 विकेट और फिर 141 गेंद में 13 चौके की मदद से 77 रन की पारी, इंग्लैंड टीम पर बरसे मिशेल स्टार्क

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश