लाइव न्यूज़ :

आतंक की राह छोड़ रहे हैं जम्मू-कश्मीर के युवा, 2023 में सिर्फ 10 स्थानीय युवाओं ने थामे हथियार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 19:58 IST

इस साल केवल 10 (स्थानीय) युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना जबकि पिछले साल, 110 युवा आतंकवादी बन गए थे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे 2023 में सिर्फ 10 स्थानीय युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुनाउत्तरी कश्मीर आतंकवाद से लगभग मुक्त हो चुका हैआतंक की राह छोड़ रहे हैं जम्मू-कश्मीर के युवा

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2023 में सिर्फ 10 स्थानीय युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 110 थी। उन्होंने आतंकवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की। दिलबाग सिंह हंदवाड़ा में स्थित माता भद्रकाली मंदिर का दौरा करने पहुंचे थे। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में स्थित माता भद्रकाली मंदिर का दौरा करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद लगभग समाप्त हो गया है और इसकी बची-खुची जड़ों को भी जल्द ही उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। इस साल केवल 10 (स्थानीय) युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना जबकि पिछले साल, 110 युवा आतंकवादी बन गए थे। कितना अच्छा होता अगर कोई भी युवा आतंकवाद का रास्ता नहीं चुनता क्योंकि आतंकवाद का रास्ता चुनने वाले 10 में से छह मारे गए हैं और बाकी बचे इन चार को भी जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़ वापस आना चाहिए।" सिंह ने कहा कि आतंकवादियों के भी परिवार होते हैं और इस तरह से लोगों को मारने से सुरक्षा बलों को भी कोई खुशी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा, "मैं यह भी कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है कि हम आतंकवादियों की मौत पर खुश होते हैं। उनका भी एक परिवार हैं। हम चाहते हैं कि अगर किसी ने शांति का रास्ता छोड़ दिया है तो उसे वापस आना चाहिए और हथियार छोड़कर सामान्य जीवन जीना चाहिए।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "आतंकवाद, जिसने पूरे जम्मू-कश्मीर को अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया था आज लगभग समाप्त हो चुका है और जो भी बची-खुची जड़ें हैं उन्हें भी जल्द ही उखाड़ फेंक दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "डर का माहौल अब खत्म हो चुका है और सभी उम्र के लोग स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं। आज हम शांति और खुशी के समय में जी रहे हैं।"

पुलिस महानिदेशक ने कहा, "उत्तरी कश्मीर आतंकवाद से लगभग मुक्त हो चुका है। वहां कोई सक्रिय आतंकवादी नहीं है, लेकिन कुछ आतंकवादी हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहे हैं। उन्हें भी खत्म कर दिया जाएगा।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी