लाइव न्यूज़ :

हिंडन नदी में डूब कर युवक की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:22 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव के पास एक 27 वर्षीय युवक शराब के नशे में हिंडन नदी में कूद गया, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान प्रवीण (27) के रूप में की गयी है और बीती रात शराब के नशे में उसने हिंडन नदी में छलांग लगा दी । पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विशाल नामक युवक की मौत हो गयी । वहीं, पुलिस ने यमुना किनारे स्थित शनि मंदिर के पास से आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है । पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसड़क हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

भारतदूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?