लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर फोटो प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर का आयोजन किया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:32 IST

Open in App

कांग्रेस की युवा इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को शुक्रवार को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया और इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर एवं कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय परिसर में राजीव गांधी की एक नयी प्रतिमा का अनावरण किया और अपने पिता की याद में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस फोटो प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।’’ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश भर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जन्म जयंती ‘सद्भावना दिवस’ के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कार्यक्रम, राष्ट्र के नाम दौड़, रक्तदान शिविर, जैसे अनेकों कार्यक्रमों का प्रदेश स्तर पर, जिला, विधानसभा, व ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया। उधर, भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख वैभव वालिया ने कहा, ‘‘राजीव गांधी जिस आधुनिक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के सपने को लेकर आगे बढ़े थे उस पर मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन उसी सपने को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?