लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ योजना' के विरोध में रोहतक में युवक ने किया आत्मदाह, पलवल में डीसी आवास पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने चलाई गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 17:37 IST

हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया। युवक ने रोहतक के पीजी हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम सचिन था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतर आएपलवल हरियाणा में छात्रों ने पुलिस की तीन गाड़ियां जला दींअग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप लिया है। बिहार में कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं जहां एक ट्रेन में आग लगा दी गई है।

हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया। युवक ने रोहतक के पीजी हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम सचिन था। वह जींद जिले के लिजवाना गांव का रहने वाला है। इधर, पलवल में हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की तीन गाड़ियां जला दीं। 

यहां डीसी आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में आवास पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने के लिए हवाई फायरिंग की। इस उपद्रव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में छात्रों ने अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम कर दिया है।

यूपी में भी अग्निपथ योजना से नाराज छात्र सड़कों पर हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में ही प्रदर्शन किया। ये छात्र राजभवन तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उन्नाव के शुक्लागंज में युवकों ने मरहाला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए और रक्षा मंत्री और मोदी, योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बिहार के कई जिलों में दूसरे दिन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ उम्मीदवारों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को ट्रेन को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में रोका गया। वहीं छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद जोरदार प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत तीनों सेनाओं में चार साल के लिए युवाओं को सेवा करने का मौका मिलेगा।   

टॅग्स :Rohtakहरियाणाउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी