नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 8, 2021 12:36 AM2021-06-08T00:36:22+5:302021-06-08T00:36:22+5:30

Youth arrested for raping nine-year-old girl | नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

रायपुर, सात जून छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से बालिका अस्पताल में भर्ती है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने अर्जुन पाल (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की पांच और छह तारीख की रात को अर्जुन ने बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। बाद में घायल बालिका को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। बालिका की हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मध्यप्रदेश का निवासी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth arrested for raping nine-year-old girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे