लाइव न्यूज़ :

मछली बेचने को लेकर विवाद पर रिश्तेदार की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 09:43 IST

Open in App

ठाणे, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में मछली बेचने के मुद्दे पर विवाद के बाद एक रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी काल्या उर्फ हितेश संजय नखवाल का शनिवार रात को अपने रिश्तेदार 53 वर्षीय भानुदास उर्फ मुकुंद दत्तू चौधरी से झगड़ा हुआ था।

तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद हितेश अपने रिश्तेदार को डोम्बिवली शहर में खम्बालपाडा की एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर कथित तौर पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों से बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम