लाइव न्यूज़ :

'लालटेन में किरोसीन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है': बिहार के मुसलमानों से बोले प्रशांत किशोर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2024 17:21 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के मुसलमान समाज में आज भी भारी पिछड़ापन है, जिसे उन्हें अपनी मेहनत और जद्दोजहद से दूर करने की जरूरत है।‌

Open in App

पटना: 'बिहार का सियासी मंज़र नामा और मुसलमान' मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालटेन में किरोसीन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है। लेकिन जन सुराज वोट की राजनीति से ज्यादा समाज को जोड़ने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुसलमान समाज में आज भी भारी पिछड़ापन है, जिसे उन्हें अपनी मेहनत और जद्दोजहद से दूर करने की जरूरत है।‌

प्रशांत किशोर ने कहा कि सियासत में भी, रोजगार में भी और शिक्षा में भी वे काफी पीछे छूटते जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह एक दल विशेष की बंधुआ मजदूरी और किसी नेता के पिछलग्गू बनने की आदत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुसलमानों को अपनी रहनुमाई खुद करनी पड़ेगी। मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए, बस आपकी दुआ चाहिए। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजद वाले घबराहट में मुझे भाजपा की बी टीम बता रहे हैं। मैं महात्मा गांधी की विचारधारा को लेकर गांव-गांव पैदल घूम रहा हूं और मेरे झंडे पर केवल महात्मा गांधी की तस्वीर है। इस भ्रम में किसी को रहने की जरूरत नहीं है।‌ उन्होंने कहा कि जब तक मुसलमान के नौजवान गांव से लेकर प्रदेश तक की राजनीति में सक्रिय भागीदार नहीं बनेंगे तब तक आप समाज से कटते चले जाएंगे। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि आप अपने युवाओं को मेरे साथ जोड़िए मैं उन्हें राजनीतिक प्रशिक्षण दूंगा और उन्हें वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, मुखिया, जिला परिषद, विधानसभा आदि चुनावों में लड़ने का अपने खर्चे से प्रशिक्षण दूंगा और काबिल बना कर अपने खर्चे से चुनाव लगाऊंगा।‌ प्रशांत किशोर ने फिर से घोषणा की कि जन सुराज की नीति स्पष्ट है कि हर जाति- धर्म और समुदाय के लोगों को उनकी आबादी के अनुरूप उनके लिए उचित व प्रभावकारी क्षेत्रों में टिकट देंगे और अपने खर्चे से चुनाव लड़ाएंगे। 

मुस्लिम समाज की आबादी 18 फीसदी है और इस हिसाब से 45 सीटों पर उन्हें उम्मीदवार बनाया जाना तय है तो यादव बंधुओं को भी उनकी 15 प्रतिशत आबादी के अनुरूप टिकट दिया जाएगा। मुसलमानों को गांधी और अंबेडकर को मानने वाले हिंदुओं के साथ गठजोड़ बनाना होगा, तभी जाकर कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने की।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब