लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार इजरायल भेजेगी 10,000 श्रमिकों को, हरियाणा की खट्टर सरकार पहले ही कर चुकी है पहल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 29, 2023 08:33 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने इजरायल में नौकरी के लिए 10,000  निर्माण श्रमिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने इजरायल में नौकरी के लिए 10,000  निर्माण श्रमिकों के लिए आवेदन जारी किया हैश्रम विभाग अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा से लगभग 10,000 श्रमिक भेजने की तैयारी में हैश्रमिकों को एक से पांच साल के अनुबंध पर चुना जाएगा, जिन्हें लगभग 1,34,000 रुपये मासिक मिलेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने इजरायल में नौकरी के लिए 10,000  निर्माण श्रमिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अलीगढ़ क्षेत्र के उप श्रम आयुक्त सियाराम ने इस संबंध में गुरुवार को कहा, "श्रम विभाग अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा से लगभग 10,000 श्रमिकों को भेजने की तैयारी में है।"

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) इन श्रमिकों को एक से पांच साल तक के अनुबंध के लिए चुनेगा। एक बार चयनित होने के बाद ये कर्मचारी इजरायल जाएंगे, जहां इन्हें लगभग 1,34,000 रुपये के मासिक पारिश्रमिक मिल सकता है। श्रमिकों का चयन एनएसडीसी साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

श्रमिकों के योग्यता के विषय में श्रम विभाग की ओर से बताया गया है कि आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उप श्रम आयुक्त सियाराम ने कहा, "उन्हें अपनी यात्रा का खर्च स्वयं वहन करना होगा, लेकिन उन्हें प्रवासी भारतीय बीमा योजना 2017 के तहत चिकित्सा बीमा के लाभ प्राप्त होंगे।"

उन्होंने कहा, "इजरायल भेजे जाने के लिए राजमिस्त्री, प्लंबर और टाइल फिक्सर सहित लगभग 54 कुशल श्रमिकों को पहले ही अलीगढ़ से मंजूरी दी जा चुकी है।"

श्रम अधिकारियों के अनुसार अकेले अलीगढ़ क्षेत्र में लगभग 4.5 लाख श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत हैं और यह पता लगाने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है कि क्या वे इज़राइल में काम करने में रुचि रखते हैं। यह कदम मई में इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन की नई दिल्ली यात्रा के बाद भारत और इजरायल के बीच एक समझौते के मद्देनजर उठाया गया है।

भारत और इजरायल इस बात पर सहमत हुए थे कि कुल 42,000 भारतीय श्रमिकों, जिसमें 34,000 निर्माण श्रमिकों और 8,000 नर्सों को काम के लिए इज़रायल जाने की अनुमति दी जाएगी।

आयुक्त ने कहा, "श्रमिकों को युद्ध क्षेत्रों में नहीं बल्कि सुरक्षित क्षेत्रों में भेजा जाएगा जहां निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं। नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों के लिए धर्म या लिंग के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशइजराइललखनऊअलीगढ़एटा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप