लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

By IANS | Updated: March 8, 2018 11:40 IST

प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार देर रात 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गयी है।

Open in App

लखनऊ, 8 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनथ ने बुधवार देर रात 24 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भुवनेश कुमार को वर्तमान पद के साथ सचिव सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार देर रात 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गयी। इस सूची के अनुसार अलीगढ़ के कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा को कानपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। महिला आइएएस माला श्रीवास्तव को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। बहराइच के जिलाधिकारी अजयदीप सिंह अब अलीगढ़ के कमिश्नर होंगे। प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव अनिल कुमार द्वितीय को कानपुर का श्रमायुक्त बनाया गया है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल सचिव वित्त को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी दी गयी है। अलखनंदा दयाल सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग अब सचिव वित्त होंगी।  प्रतीक्षारत आईएएस बी चंद्रकला अब विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा होंगी। अपर आयुक्त उद्योग एवं अपर आयुक्त मेरठ राधेश्याम मिश्रा को उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया