लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने पलटा फैसला, बहाल रहेंगी गृह विभाग में होमगार्ड्स जवानों की सेवाएं

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:47 IST

वित्त विभाग से धन नहीं मिल पाने की वजह से गृह विभाग ने अपने यहां काम कर रहे 25000 होमगार्ड जवानों को पिछले सप्ताह हटा दिया था। प्रदेश के होमगार्ड्स मंत्री चेतन चौहान ने गृह विभाग के आदेश के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सरकार की पूरी कोशिश थी कि इन जवानों की ड्यूटी भी बरकरार रहे। सरकार का यह कदम उसी दिशा में है।

Open in App
ठळक मुद्देहटाए गए होमगार्ड जवानों की सेवाओं को अगले आदेश तक जारी रखा जाएगा। ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवानों की सेवाओं को अगले आदेशों तक यथावत रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में गृह विभाग की ड्यूटी से हाल में हटाए गए होमगार्ड जवानों की सेवाओं को अगले आदेश तक जारी रखा जाएगा। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, आगामी पर्वों और त्योहारों के मद्देनजर विभाग में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवानों की सेवाओं को अगले आदेशों तक यथावत रखा जाएगा।

मालूम हो कि वित्त विभाग से धन नहीं मिल पाने की वजह से गृह विभाग ने अपने यहां काम कर रहे 25000 होमगार्ड जवानों को पिछले सप्ताह हटा दिया था। प्रदेश के होमगार्ड्स मंत्री चेतन चौहान ने गृह विभाग के आदेश के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सरकार की पूरी कोशिश थी कि इन जवानों की ड्यूटी भी बरकरार रहे। सरकार का यह कदम उसी दिशा में है।

इस मसले पर चौहान की गत 18 अक्टूबर को गृह विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी लगाने में आ रही धन की कमी की बाधा को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा हुई थी। मालूम हो कि गृह विभाग में ड्यूटी कर रहे 25000 होमगार्ड जवानों को हटा दिया गया है। इस बारे में हाल में एक सर्कुलर भी जारी किया गया था।

विपक्षी दलों ने इसे लेकर राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किये थे। बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि राज्य की भाजपा सरकार रोजगार देने के बजाय बेरोजगारी बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों के चलते 25 हजार होमगाड्र्स जवानों के परिवार के लाखों सदस्यों को सजा क्यों दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले पर सरकार को घेरा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर