लाइव न्यूज़ :

यूपी में योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 5 लाख करोड़ रुपए का बजट, पर्यटन समेत इन क्षेत्रों पर विशेष जोर

By भाषा | Updated: February 18, 2020 14:18 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बजट में नयी योजनाओं के लिए 10, 967 . 87 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है । रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए विशेष पैकेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानसभा में 5, 12, 860 . 72 करोड़ रुपये का बजट पेश किया । बजट में नयी योजनाओं और पर्यटन पर विशेष जोर है । बजट का आकार पिछले साल के बजट से 33, 159 करोड़ रुपये अधिक है जो 4, 79, 701 . 10 करोड़ रूपये था । बजट में नयी योजनाओं के लिए 10, 967 . 87 करोड़ रुपये का प्रावधान है ।

अयोध्या में पर्यटन पर खर्च करेगी सरकार 

अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवसंरचना के विकास के लिए 85 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है जबकि अयोध्या हवाई अड्डे के लिये 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है । तुलसी स्मारक भवन के नवीकरण के लिए 10 करोड़ रूपये की व्यवस्था बजट में है । वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए 180 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।

रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए विशेष पैकेज

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में है । यह योगी सरकार का चौथा बजट है । वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होते ही बसपा नेता लालजी वर्मा ने बजट को 'दिशाहीन' करार दिया । इस पर अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सदस्य को बजट पर चर्चा के दौरान बोलने का अवसर मिलेगा। बजट आकलन के अनुसार कुल प्राप्तियां 5, 00, 558 . 53 करोड रुपये अनुमानित हैं । कुल व्यय 5, 12, 860 . 72 करोड रुपये अनुमानित है । 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबजटगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया