लाइव न्यूज़ :

UP में योगी सरकार ने सरकारी नौकरियों में संविदा व्यवस्था लाकर युवाओं के दर्द को बढ़ाया है: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: September 15, 2020 13:37 IST

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘इस व्यवस्था को लाने का उद्देश्य क्या है? सरकार युवाओं के दर्द पर मरहम न लगाकर दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संविदा का मतलब होता है नौकरियों से सम्मान विदा।प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा सरकार नौकरी को संविदा पर किए जाने को लेकर कहा कि 5 साल की संविदा का मतलब युवा अपमान कानून। प्रियंका गांधी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कानून पर अपनी तीखी टिप्पणी की है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में समूह ख और ग की नौकरियों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती किए जाने के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार युवाओं के दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ संविदा का मतलब नौकरियों से सम्मान विदा। 5 साल की संविदा का मतलब युवा अपमान कानून। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कानून पर अपनी तीखी टिप्पणी की है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘ इस व्यवस्था को लाने का उद्देश्य क्या है? सरकार युवाओं के दर्द पर मरहम न लगाकर दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है।’’ खबरों में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नए प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश में समूह ख और ग की नई भर्तियां अब संविदा के आधार पर होंगी, जिन्हें 5 वर्ष में हुए मूल्यांकन के आधार पर नियमित किया जाएगा।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस