लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का दावा, उत्तर प्रदेश में 1606 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लगभग 22 लाख प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 17:30 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 4262 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, कोरोना संक्रमण की वजह से 204 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट 59% है।प्रवासी मजदूरों को लेकर अब तक 109 ट्रेनें लखनऊ पहुंची हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दावा किया है कि देश के अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन की वजह से फंसने वाले करीब 22 लाख मजदूरों को वापस लाने के लिए 1606 स्पेशल ट्रेनों को योगी सरकार ने अनमुति दी है। ये सभी प्रवासी श्रमिक राज्य लौट चुके हैं। 

इस बारे में जानकारी देते हुए यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), अवनीश अवस्थी ने कहा कि 3,31,000 प्रवासियों को ले जाने वाली 257 ट्रेनें अब तक गोरखपुर में आ चुकी हैं। 109 ट्रेनें लखनऊ पहुंची हैं। 

बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक 4262 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, कोरोना संक्रमण की वजह से 204 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट 59% है।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को 8659 सैंपल की टेस्टिंग हुई और 9091 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं को भेजे गए, हमारी टेस्टिंग की क्षमता लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को टेस्टिंग के लिए 5-5 सैंपल के 667 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल वाले 55 पूल लगाए गए। 5 सैंपल वाले पूल में 102 पूल पॉजिटिव पाए गए जबकि 10 सैंपल वाले पूल में से 8 पॉजिटिव पाए गए।

इसके अलावा, राज्य के प्रयाग राज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। यह चिंताजनक तो है पर इस चिंता के बीच राहत की बात यह है की जिले का रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है। शुक्रवार की शाम को जिले का रिकवरी रेट 60 प्रतिशत से अधिक हो गया। एक और अहम बात यह है की रिकवरी के मामले में प्रयागराज फिलहाल देश और प्रदेश से भी आगे है। जिले में अब तक कोरोना के 83 संक्रमितों की पहचान हुई है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रिकॉर्ड 7964 नये मामले सामने आये, जिससे पूरे देश का आंकड़ा बढ़कर 1,73,763 हो गया। यह आंकड़ा डराने वाला है। पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना का रफ्तार तेज हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि इस बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है।

 जिस गति से नये मामले आ रहे हैं उसकी तुलना में लगभग आधे लोग ठीक भी हो रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 11264 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। यह आंकड़ा कोरोना काल में लोगों के लिए राहत देने के लिए महत्‍वपूर्ण है। यह अब तक 1 दिन में ठीक होने वालों की सबसे बड़ी संख्‍या है।

  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय रेललखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए