लाइव न्यूज़ :

'अपने रवैये में बदलाव लाए योगी सरकार', मायावती ने दी यूपी CM को सलाह

By भाषा | Updated: October 5, 2020 12:51 IST

हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। वहां पिछले मंगलवार को उसकी मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने हाथरस मामले के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गये विपक्षी नेता मायावती ने पुलिस की बदसलूकी की निंदा करते हुए सरकार को अपने रवैये में बदलाव लाने की सलाह दी है।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हाथरस मामले के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गये विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की बदसलूकी की निंदा करते हुए सरकार को अपने रवैये में बदलाव लाने की सलाह दी है।

मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट किया, ''हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले के बाद सबसे पहले पीड़ित परिवार से मिलने व सही तथ्यों की जानकारी के लिए वहां 28 सितम्बर को बसपा प्रतिनिधिमण्डल गया था, जिनकी थाने में ही बुलाकर उनसे वार्ता कराई गई थी। वार्ता के बाद मिली रिपोर्ट अतिःदुखद थी, जिसने मुझे मीडिया में जाने के लिए मजबूर किया।''

उन्होंने कहा, ''इसके बाद वहां मीडिया के जाने पर भी उनके साथ हुई बदसलूकी तथा कल और परसों विपक्षी नेताओं एवं लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज अति-निन्दनीय व शर्मनाक है। सरकार को अपने इस अहंकारी व तानाशाही वाले रवैये को बदलने की सलाह, वरना इससे लोकतन्त्र की जड़ें कमजोर होंगी।''

गौरतलब है कि हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। वहां पिछले मंगलवार को उसकी मौत हो गयी थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी