लाइव न्यूज़ :

योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया सर्वेक्षण, कहा गांव में नोडल अधिकारी तैनात करें

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:59 IST

Open in App

लखनऊ, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के हमीरपुर एवं जालौन जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की तथा अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित सभी राजस्व गांवों में नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हमीरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके उपरान्त उन्होंने दोनों जिलों में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया तथा प्रभावित लोगों से बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इसमें कहा गया है कि हमीरपुर में मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी राजस्व गांवों में नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए, जो लगातार बाढ़ की स्थिति तथा राहत सामग्री के वितरण पर निगरानी रखें। योगी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत सामग्री वितरित की जाए और सभी प्रभावित गांवों में एक-एक नाव की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को कठिनाई न हो। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में बाढ़ चौकियों की स्थापना की जाए। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में बाढ़ का मुख्य कारण यमुना और बेतवा नदी में भारी पैमाने पर जल छोड़ना है। उन्होंने कहा कि यमुना में राजस्थान के कोटा डैम से तथा बेतवा नदी में माताटीला डैम से जल छोड़ने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है जिससे हमीरपुर के 90 गांव प्रभावित हुए हैं। योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में खाद्यान्न एवं राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।

योगी ने आज मंगलवार को जालौन जिले में यमुना नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतों एवं उनके मजरों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायला लिया। इसके बाद यहां के एक कालेज में योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट कर उनकी बात सुनी और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

यहां लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में कुछ दिनों में बाढ़ की जो स्थिति उत्पन्न हुई है वह राजस्थान और मध्यप्रदेश में भारी वर्षा के बाद चंबल, बेतवा और अन्य स्थानीय नदियों में जलस्तर बढ़ने की वजह से हुई है। उन्‍होंने बताया कि राज्य के 22 जिलों में 466 गांव जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित हैं जिसमें बाढ़ राहत का कार्य चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू