लाइव न्यूज़ :

उपचुनावों में मिली हार के बाद दिल्ली पहुंचे CM योगी, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 03:21 IST

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।  योगी आदित्यनाथ ने नतीजों के बाद इसका कारण अतिआत्मविश्वास बताया था।

Open in App

नई दिल्ली (17 मार्च): गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।  योगी आदित्यनाथ ने नतीजों के बाद इसका कारण अतिआत्मविश्वास बताया था। लेकिन सीएम योगी की हाईकमान को जवाब देना बाकी है। खबर के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। 

इतना ही नहीं आज (17 मार्च) शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उनसे मुलाकात भी करेंगे। ऐसे में कयाल लगाया जा रहा है कि इस बैठक में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के विपरीत नतीजों पर भी चर्चा हो सकती है। खबर के मुताबिक योगी और अमित शाह की ये बैठक दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में शाम 5 बजे होगी। वहीं,योगी आदित्यनाथ ने हार के बाद अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक आज योगी आदित्यनाथ को गोंडा जाना था, वहां पर योगी को 4 दिवसीय लोक कला महोत्सव में हिस्सा लेना था। लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे और उपमुख्यमंत्री उनकी जगह काम करेंगे।

हल ही में गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजों में बीजेपी को अपनी ही बीजेपी पर हार का सामना करना पड़ा।पिछले 30 साल से बीजेपी के लिए अजेय रहे गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के समर्थन से सपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज होने वाली इस बैठक पर हर किसी की निगाह रहने वाली है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअमित शाहउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप