लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ पहली बार लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, किस सीट से देंगे चुनौती? दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 07:44 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने शनिवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। हालांकि सीट को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- विधानसभा चुनाव इस बार लड़ेंगे, अभी हैं विधानपरिषद के सदस्य।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस संबंध में पार्टी फैसला लेगी।योगी आदित्यनाथ ने ये भी संकेत दिए कि कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा है कि इस बार वह यूपी विधानसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस बात का फैसला भाजपा नेतृत्व करेगा। योगी ने पत्रकारों से कहा, 'मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।' 

योगी फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं। उनसे जब पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा, ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।’ 

योगी से जब पूछा गया कि कोई ऐसा काम जो वह अपने पांच साल के कार्यकाल में नहीं कर पायें, उन्होंने कहा, 'जो हमने कहा था वे सब काम किये। ऐसा कोई काम नहीं बचा जिसका मुझे पश्चाताप हों।’

भाजपा में कुछ विधायकों सहित मंत्रियों के कटेंगे टिकट?

कुछ क्षेत्रों में विधायकों के प्रति नाराजगी होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'इस समय हमारी जनविश्वास यात्राएं निकल रही हैं। जनविश्वास यात्राएं हमारी तीन जनवरी को पूरी होने जा रही हैं। आप देखेंगे इसके बाद और भी अच्छा वातावरण प्रदेश में देखने को मिलेगा।' 

जब मुख्यमंत्री योगी को यह बताया गया कि ऐसी चर्चा है कि मंत्रियों और विधायकों में यह डर हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट सकता है, उन्होंने कहा, ‘भाजपा एक विराट परिवार है। वहां व्यक्ति की भूमिका अलग-अलग समय में अलग-अलग होती है। यह आवश्यक नहीं कि एक व्यक्ति हमेशा सरकार में रहें। कभी वह संगठन का काम भी कर सकता हैं।’ 

विकास के काम पर लड़ेंगे इस बार हम चुनाव: योगी आदित्यनाथ

‘चुनाव कब होंगे’ इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्णय चुनाव आयोग ही करेगा तथा चुनाव के समय कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जायेगा। 

जब उनसे पूछा गया कि 2017 के चुनाव और 2022 में होने वाले चुनाव में क्या फर्क नजर आता हैं, उन्होंने कहा, ‘2017 में हम राज्य सरकार की नाकामियों पर लड़ रहे थे, इस बार राज्य की कामयाबियों को आगे रख कर चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य सरकार ने विकास के कार्य किये हैं, उसी के आधार पर हम चुनाव लड़ रहे हैं।’ 

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त करने संबंधी वादे पर उन्होंने कहा कि जनता जानती हैं कि 2017 से पहले प्रदेश के केवल पांच जिलों में ही बिजली आती थी। उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नये साल के पहले दिन शनिवार को यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो लोगों को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी और सिंचाई बिल माफ किया जायेगा। 

राज्य में 2017 से पहले सपा की सरकार थी। जब योगी से पूछा गया कि कांग्रेस महिलाओं को स्कूटी देने की बात कह रही हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, 'राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी तो कांग्रेस की सरकार हैं वहां उसने कितने लोगों को स्कूटी दे दी है।’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?