लाइव न्यूज़ :

कानपुर देहात अग्निकांड पर बोले योगी आदित्यानथ- मजेस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, एसआईटी भी कर रही काम

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2023 15:41 IST

सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर देहात अग्निकांड मामले को लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।यूपी के सीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है।योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की घटना को दु:खद बताया है।

लखनऊः  कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले की एसआईटी जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने ये बातें एक निजी टीवी चैनल में कही।

ट्विटर पर इसका क्लिप शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा- ''कानपुर की घटना दु:खद है। इसके लिए एसआईटी काम कर रही है। हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं।'' वीडियो क्लिप में एंकर द्वारा कानपुर देहात की घटना को लेकर सवाल किए जान पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा,''घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है। हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ आगे कहते हैं कि यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में जो दूध का दूध पानी का पानी होगा, सबके सामने आ जायेगा।'' गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। 

मामले में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 38 लोगों पर केस दर्ज किया गया है वहीं थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है।  उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। हालांकि  पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला और उसकी बेटी झोपड़ी में आए थे। उन्होंने झोपड़ी को बंद कर...खुद को जला लिया।

वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यह घटना राज्य सरकार की विज्ञापित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से ज्यादा चर्चा में है, ऐसे में प्रदेश का जनहितकारी भला कैसे संभव है। बसपा नेता ने बुधवार को ट्वीट किया, "देश एवं खासकर उत्तर प्रदेश जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ेपन आदि से त्रस्त विशाल राज्य में भाजपा सरकार की लोगों को अति-लाचार एवं आतंकित करने वाली बुल्डोजर राजनीति से अब निर्दोष गरीबों की जान भी जाने लगी है, जो अति-दुखद एवं निन्दनीय है। सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकानपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप