लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद क्वारंटाइन में नर्सों के साथ अभद्रता करने वाले लोगों पर सरकार सख्त, रासुका के तहत होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 3, 2020 14:18 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि जो इन लोगों ने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वह जघन्य अपराध है, इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।''

Open in App
ठळक मुद्देअभद्रता या मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार बहुत सख्त कार्रवाई करेगी।ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्रता या मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार बहुत सख्त कार्रवाई करेगी और इन पर रासुका भी लगाया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभ्रदता करने वालों पर रासुका लगाने की बात कही है।

अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया, '' पुलिस तथा मेडिकल टीम पर हमला करने वालों या उनके साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।''

बाद में उन्होंने गाजियाबाद के एक अस्पताल में नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ वहां भर्ती लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने की घटना के संदर्भ में कहा कि ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ये न कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वह जघन्य अपराध है, इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।''

प्रदेश सरकार यह कदम ऐसे लोगों के लिये उठा रही है जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और पुलिस वालों के साथ अभद्रता या मारपीट कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ भी अभद्रता के समाचार मिले हैं।

हालांकि उत्तर प्रदेश में किसी स्वास्थ्य कर्मी के साथ ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। गत एक अप्रैल को मुजफ्फरनगर में एक गांव में कुछ लोगों ने बंद का पालन कराने गये पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गये थे। इसी तरह लॉकडाउन लागू करवाने के दौरान कुछ अन्य जगहों से भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की खबरें आयी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनागाज़ियाबादउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप