लाइव न्यूज़ :

योगीराज 2.O: योगी के साथ 45 मंत्री ले सकते हैं शपथ, सजाए गए राजधानी के मंदिर, हजारों बनेगें ताजपोशी के गवाह

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2022 09:24 IST

गुरुवार भाजपा विधानमंडल के दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आदित्यनाथ विधायकों को संबोधित करते हुए भावुक भी हुए। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आनंदीबने पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक योगी आदित्यानाथ के साथ करीब 45 मंत्री शपथ ले सकते हैंपीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होंगेयोगी के शपथ के भव्य समारोह में मुकेश अंबानी समेत देश के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है

लखनऊः  योगी आदित्यनाथ आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के ऐसे पहले सीएम बन जाएंगे जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। शपथ के खास मौके पर राजधानी लखनऊ के 31 बड़े मंदिरों को सजाया गया है। शपथ समारोह के बाद इन जगहों पर प्रसाद का वितरण भी होगा।

गुरुवार भाजपा विधानमंडल के दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आदित्यनाथ विधायकों को संबोधित करते हुए भावुक भी हुए। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आनंदीबने पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक योगी के साथ करीब 45 मंत्री शपथ ले सकते हैं।  इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट तो 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। वहीं दर्जनभर से अधिक नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। 

योगी  के शपथ के लिए आयोजित भव्य समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की खबर है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में योगी आदित्यानथा आज अपराह्न 4 बजे शपथ लेंगे। 

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और देश के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया। वर्ष 2016 में पूरा हुए इस स्टेडियम ने 2019 और फरवरी 2022 के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी की है। स्टेडियम में 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। शुरुआत में इसे इकाना क्रिकेट स्टेडियम कहा जाता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा इसका नाम 2018 में पूर्व प्रधान मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहBJPराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो