लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से नामांकन दाखिल किया, अमित शाह ने की मदद, वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 13:46 IST

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले वह गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को आयोजित जनसभा के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कलेक्ट्रेट पहुंचेनामांकन पत्र दाखिल के वक्त योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। योगी के नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। नामांकन के दौरान अमित शाहयोगी आदित्यनाथ को कॉलम भरने में मदद की। शाह के यूपी सीएम को समझाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभा के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। गोरखपुर से पांच बार सांसद (1998-2017) रह चुके गोरक्षपीठ के महंत एवं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नामांकन दाखिल करने से पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। योगी ने ट्वीट किया, '' आज श्री गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर लोक-कल्‍याण एवं लोक-मंगल की कामना की।''

रुद्राभिषेक के बाद योगी ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योगी मंदिर से निकलकर गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत योगी का काफिला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचा जहां शाह और योगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे और वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअमित शाहगोरखपुरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील