लाइव न्यूज़ :

लोकसभा सीटें हारने के बाद एक्शन में CM आदित्यनाथ, सभी कार्यक्रम रद्द कर बुलाई अधिकारियों की बैठक

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2018 12:03 IST

दोनों सीटें हारने के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों ही जगहों पर भाजपा प्रत्यशियों की हार की समीक्षा करेंगे। उपचुनाव में लोकल मुद्दे हावी हो जाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्चः उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह सकते में आ गई है। गोरखपुर और फूलपुर दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई हैं। इस हार के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को होने वाले सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और उन्होंने आज अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को गोण्डा के 4 दिवसीय लोक कला महोत्सव में जाने वाले थे, लेकिन अब वह नहीं जा रहे है। उनकी जगह उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा महोत्सव में हिस्सा लेंगे और नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे हैं, यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका गढ़ माना जाता रहा है,  जबकि फूलपुर लोकसभा सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सांसद थे। यह भी सीट सपा के पाले में चली गई है। इसके बाद से बीजेपी में खलबली मची हुई है।

दोनों सीटें हारने के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों ही जगहों पर भाजपा प्रत्यशियों की हार की समीक्षा करेंगे। उपचुनाव में लोकल मुद्दे हावी हो जाते हैं। उपचुनाव का परिणाम समीक्षा का विषय है। उपचुनाव के रिजल्ट हमारे लिए सबक का विषय है। 

उन्होंने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतिम समय में दोनों ने राजनीतिक सौदेबाजी की है। ये गठबंधन देश के विकास को बाधित करने के लिए बना है। इसके बारे में हम अपनी रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही उन्होंने हार की एक वजह मतदान का प्रतिशत कम होना बताया है। 

आपको बता दें कि फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह पटेल ने बीजेपी उम्मीदवार कौशलेंद्र सिंह पटेल को 59,613 वोट से हरा दिया है। वहीं, गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद ने बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 45,456 वोट से हराया है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया