लाइव न्यूज़ :

शपथ समारोहः योगी आदित्यनाथ ने मुलायम, अखिलेश, मायावती को फोन कर दिया न्यौता; 60 उद्योगपतियों, 50 से ज्यादा संतों को भी निमंत्रण

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2022 09:54 IST

देखना होगा कि विपक्ष के नेता इस समारोह में शामिल होते हैं कि नहीं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें ना बुलाया गया है और ना ही बुलााय जाएगा। अगर बुलाया भी जाता है तो वे नहीं जाएंगे 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा हैयोगी के शपथ समारोह के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है

लखनऊः योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। ऐसा प्रदेश में 35 साल बाद मौका आया है। शपथ समारोह को काफी भव्य बनाया गया है। अपने शपथ समारोह में योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती से फोन पर बात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

देखना होगा कि विपक्ष के नेता इस समारोह में शामिल होते हैं कि नहीं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें ना बुलाया गया है और ना ही बुलााय जाएगा। अगर बुलाया भी जाता है तो वे नहीं जाएंगे 

समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे। वहीं देश के 60 बड़े उद्योगपतियों समते 50 से अधिक संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा  भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। योगी आदित्यानथा आज अपराह्न 4 बजे लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शपथ लेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक योगी के साथ करीब 45 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट तो 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। वहीं दर्जनभर से अधिक नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।योगी के शपथ के लिए आयोजित भव्य समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की खबर है

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?