लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के अधिकारियों को दिए 'लव जिहाद' रोकने के निर्देश, कहा- बनाएं रणनीति

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 29, 2020 10:23 IST

सीएम आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इस तरह मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक योजना तैयार करें।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में मेरठ, लखीमपुर खीरी, कानपुर में कथित तौर पर 'लव जिहाद' की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दावा किया है महिलाओं को धर्म परिवर्तन करने और शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रिपोर्ट कई गई 'लव जिहाद' की घटनाओं को रोकने के लिए एक योजना तैयार की जाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

अधिकारियों के अनुसार, सीएम की ओर से निर्देश उस समय आए हैं जब हाल ही में मेरठ, लखीमपुर खीरी, कानपुर में कथित तौर पर 'लव जिहाद' की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दावा किया है महिलाओं को धर्म परिवर्तन करने और शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

सीएम आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इस तरह मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे एक रणनीति तैयार करें और देखें कि नए कानून की आवश्यकता है या नहीं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है। इसे रोकने के लिए गंभीरता से लेना होगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें कठोर होना होगा। इन दिनों सोशल मीडिया हर जगह उपलब्ध है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं दूसरे लोगों का भी ध्यान आकर्षित करती हैं।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में कानपुर की जूही कॉलोनी में अंतर-धार्मिक विवाह के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को विवाह से पहले बल प्रयोग कर या फिर "ब्रेनवॉश" कर शादी के लिए मजबूर किया गया है। इस संबंध में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। 

एसआईटी का गठन जूही कॉलोनी से पांच महिलाओं के परिवार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने और मदद मांगने के बाद गठन किया गया था। आरोप लगाया गया कि शादी करने से पहले महिलाओं का कथित रूप से ब्रेनवॉश किया गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलव जिहादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी