लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव कर सकते हैं देश के पहले वैदिक बोर्ड को लीड, भारतीय शिक्षा बोर्ड के लिए पतंजलि देगा 21 करोड़

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2019 13:08 IST

पतंजलि के साथ-साथ इस दौड़ में रितानंद बालवेड एजुकेशन फाउंडेशन है, जो कि एमिटी समूह को चलाता है। इसके साथ ही पुणे स्थित महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान इसके अन्य दावेदार थे।

Open in App

योग गुरू बाबा रामदेव देश की पहली सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड वैदिक शिक्षा को लीड कर सकते हैं। रामदेव बाबा का प्रस्तावित नाम चयन समिति द्वारा सुझाया गया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना के लिए इसी हफ्ते मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान (MSRVP) की गवर्निंग काउंसिल की पांच-सदस्यीय पैनल की बैठक की जाएगी। 

महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान (MSRVP)"वेद्द विद्या" के प्रचार पर काम कर रहे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक पूरी तरह से वित्त पोषित स्वायत्त निकाय है। जिसे भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) लगाने के लिए एक निजी प्रायोजक निकाय नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले कुछ महीनों से खबर आ रही थी कि बाबा रामदेव का पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट उन तीन निजी ट्रस्ट में शामिल है, जिन्होंने बोर्ड की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट का जवाब दिया था। 

पतंजलि के अलावा रितानंद बालवेड एजुकेशन फाउंडेशन जो कि एमिटी समूह को चलाता है। इसके साथ ही पुणे स्थित महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान इसके अन्य दावेदार थे। तीनों आवेदकों ने दिल्ली में नेशनल बुक ट्रस्ट के नए चेयरपर्सन गोविंद प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय चयन समिति के सामने एक प्रस्तुति दी। पतंजलि योगपीठ का प्रतिनिधित्व इसके ट्रस्टी आचार्य बालकृष्ण ने किया था।

21 करोड़ पतंजलि योगपीठ बोर्ड के विकास के लिए देने को तैयार है

पाँच सदस्यीय चयन समिति के सामने एक प्रस्तुति के दौरान पतंजलि योगपीठ के ट्रस्टी आचार्य बालकृष्ण ने समिति को बताया कि पतंजलि योगपीठ बोर्ड के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये देने को तैयार है। इसके साथ ही इसके  मुख्यालय के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा भी बनवाने में मदद करेगा। 

बालकृष्ण ने बताया कि ट्रस्ट के पैनल को हरिद्वार में बीएसबी के मुख्यालय को घर देने और रामदेव को इसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की भी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पतंजलि की ओर से  21 करोड़ रुपये दिए जाने का वादा पहले ही किया गया था। जिसके लिए वह पहले ही बैंक गारंटी दे चुका है। 

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलिप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम