लाइव न्यूज़ :

yes bank संकटः शेयर में 39 प्रतिशत की गिरावट, स्पाइसजेट, इंडिगो और जेट एयरवेज पर असर, कोरोना वायरस से बाजार बेहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 14:43 IST

पिछले दो कारोबारी सत्रों में इस बैंक के शेयर में 77 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी। खबर लिखे जाने तक एनएसई में शेयर 12.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 25.65 रुपये के भाव पर थे, जबकि बीएसई में यह 12.85 प्रतिशत गिरावट के साथ 25.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2450 करोड़ रुपये में यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।पिछले महीने रिजर्व बैंक ने नकदी संकट के चलते यस बैंक के कामकाज पर रोक लगा दी थी।

नई दिल्ली/मुंबईः यस बैंक के शेयरों में गुरुवार को 39 प्रतिशत की भारी गिरावट हुई और एनएसई में शेयर के भाव घटकर 17.45 रुपये पर आ गए।

इस गिरावट के साथ ही यस बैंक ने पिछले कुछ सत्रों में हासिल की गई बढ़त गंवा दी है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इस बैंक के शेयर में 77 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी। खबर लिखे जाने तक एनएसई में शेयर 12.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 25.65 रुपये के भाव पर थे, जबकि बीएसई में यह 12.85 प्रतिशत गिरावट के साथ 25.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2450 करोड़ रुपये में यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। पिछले महीने रिजर्व बैंक ने नकदी संकट के चलते यस बैंक के कामकाज पर रोक लगा दी थी। इस बीच, रेटिंग एजेंसी इंड-रा ने कहा कि यस बैंक के कामकाज पर रोक के चलते बैंक से जुड़े अधिकांश कॉरपोरेट पर अल्पकालिक असर पड़ सकता है। एजेंसी ने यह भी कहा कि सामान्य सेवाओं को बहाल करने में देरी से ग्राहकों को भी नकदी संकट का सामना करना पड़ सकता है। 

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बीच दुनिया भर में आवाजाही पर रोक लगने से निवेशकों की चिंताएं बढ़ीं और गुरुवार को विमानन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। सुबह के कारोबार में इंडिगो, स्पाइसजेट और बंद हो चुकी जेट एयरवेज के शेयरों में भारी गिरावट हुई।

स्पाइसजेट में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक में 2,000 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की पितृ कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,039.35 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते उसकी तिमाही आय में कमी आएगी। स्पाइसजेट के शेयर 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 49.40 रुपये पर आ गए, जबकि जेट एयरवेज करीब पांच प्रतिशत गिरकर 18.95 रुपये पर था। 

टॅग्स :बिज़नेसइकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीयस बैंककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?