लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा, सभी विभाग प्रमुख जुलाई में जारी आदेशों पर अमल नहीं करें 

By भाषा | Updated: July 26, 2019 19:23 IST

विभिन्न विभागों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर ने कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जुलाई, 2019 में जिन नयी परियोजनाओं को लेकर आदेश जारी किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अगली समीक्षा तक स्थगित कर दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देउन सभी स्थानांतरणों पर रोक लगा दी है जिन्हें मंजूरी तो मिल गयी थी लेकिन क्रियान्वित नहीं किया गया था।सरकार द्वारा इस महीने जारी किये गये आदेश को अगली समीक्षा तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सभी विभागों के प्रमुखों को नयी परियोजनाओं के संबंध में एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार द्वारा इस महीने जारी किये गये आदेश को अगली समीक्षा तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने उन सभी स्थानांतरणों पर रोक लगा दी है जिन्हें मंजूरी तो मिल गयी थी लेकिन क्रियान्वित नहीं किया गया था। विभिन्न विभागों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर ने कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जुलाई, 2019 में जिन नयी परियोजनाओं को लेकर आदेश जारी किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अगली समीक्षा तक स्थगित कर दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन तबादलों प्रस्तावों को जुलाई में मंजूर किया गया लेकिन लागू नहीं किया गया, उन्हें अगले आदेशों तक रोक दिया जाए।

येदियुरप्पा ने अपने नाम के अक्षरों को फिर बदला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने अपने नाम की अंग्रेजी स्पैलिंग फिर से बदल कर पहले जैसी ही कर ली है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अंक ज्योतिष से प्रभावित होकर यह बदलाव किया है।

सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला को शुक्रवार को लिखे उनके पत्र में और बाद में भाजपा नेता को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथग्रहण समारोह के लिए भेजे गए आधिकारिक आमंत्रण में यह बदलाव सार्वजनिक हुआ। ऐसी खबरें हैं कि आज शाम चौथी बार मुख्यमंत्री बने भाजपा के इस दिग्गज नेता ने अंक ज्योतिष के आधार पर यह बदलाव किया है।

उन्होंने अपने नाम के अक्षरों में पहली बार बदलाव तब किया था जब उन्हें 2007 में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने इसे बदल कर yediyurappa की बजाए yeddyurappa कर लिया था जिसे इस बार बदल कर उन्होंने फिर पहले जैसा ही कर लिया है।

हालांकि इस बदलाव से उनकी किस्मत में कोई खास फर्क देखने को मिला नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर अगले दो कार्यकाल भी उनके पूरे नहीं हुए। इस बीच पार्टी की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने में विफल रहने के बाद कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस- जद (एस) की गठबंधन सरकार मंगलवार को गिर गई थी।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह