Year Ender 2020: कोरोना से लेकर कृषि कानून तक, जानें साल 2020 की 10 बड़ी घटनाओं के बारें में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2020 08:36 IST2020-12-27T08:31:02+5:302020-12-27T08:36:43+5:30

भारत के लिए साल 2020 चुनौतियों से भरा रहा। पिछले साल शुरू हुए सीएए कानून पर बवाल इस साल के शुरू तक जारी रहा और दिल्ली में दंगे भी भड़के तो वहीं साल बीतते-बीतते किसान आंदोलन चल रहा है। इसके बीच देश में कई बड़ी घटनाएं घटी...

Year Ender 2020: From Corona to Farmers Protest, SSR Death know about top 10 Incident of the year 2020 | Year Ender 2020: कोरोना से लेकर कृषि कानून तक, जानें साल 2020 की 10 बड़ी घटनाओं के बारें में

कोरोना काल में प्रवासी मजदूर पलायन को मजबूर हो गये। (सांकेतिक तस्वीर)

Highlightsनिर्भया के चार गुनाहगारों को आखिरकार सात साल बाद 20 मार्च 2020 को फांसी पर लटकाया गया। भारत के लिए अर्थव्यवस्था के लिहाज से साल 2020 काफी खराब रहा।

साल 2020, एक ऐसा साल जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोन वायरस और इस महामारी से पैदा हुई चुनौतियां।साल के शुरुआत के महज ढाई महीने ही बीते थे कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन की वजह से लोगों का रोजगार छिन गया, लोग घरों में कैद हो गये और प्रवासी मजदूर पलायन करने पर मजबूर हो गये और लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। दरअसल, आज मैं आपको बताने जा रहा हूं कोरोना समेत कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में जो साल 2020 में देश ने झेला...

दिल्ली दंगा और सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन 

साल 2019 में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को मंजूरी मिलने के बाद इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन साल 2020 में जारी रहा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में लंबे समय तक प्रदर्शन चला और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सीएए के विरोध में भड़की हिंसा फरवरी 2020 में दंगों में तब्दील हो गई। कई इलाकों में वाहनों में तोड़ फोड़, आगजनी और पत्थरबाजी हुई। खबरों के मुताबिक दिल्ली दंगों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। आपको बता दें कि शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरा 82 साल की बिलकिस दादी खूब छाई रहीं और टाइम मैगजीन ने बिलकिस बानो को 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की अपनी सूची में शामिल किया है।

कोरोना वायरस और तबलीगी जमात कनेक्शन?

कोरोना ने देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया और इस महामारी से अभी तक निजात नहीं मिल पाया है। देश में जब कोरोना की वजह लॉकडाउन लगाया गया तो देश की स्वास्थ्य सुविधाओं की लचर व्यवस्था खुलकर सामने आई। कोरोना के कहर के बीच तबलीगी जमात एक बड़ा मुद्दा बना। दरअसल, राजधानी में मार्च में तबलीगी जमात एक कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के शामिल हुए और बड़ी संख्या में जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर खूब सियासत हुई। सरकार ने संसद में बताया कि मार्च में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भारी भीड़ लंबी अवधि तक एक परिसर में एकत्र रही, जिससे कई व्यक्तियों में संक्रमण फैला।      

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का रास्ता हुआ और। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आए इस ऐतिहासिक क्षण को टेलीविजन पर करोड़ों लोगों ने देखा। आपको बता दें कि राम मंदिर तैयार होने में लगभग 36-40 महीने का समय लगने का अनुमान है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत देश में साल 2020 की बड़ी घटनाओं में से एक रहा। इस घटना ने न केवल फिल्म जगत बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बता दें कि एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रही थी इसी दौरान जून महीने में सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए। इनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आई, जैसे नेपोटिज्म और आउसाइडर। इस केस में रिया चक्रवर्ती का नाम खूब उछला। मुंबई पुलिस और बिहार की पुलिस में एक तकरार भी देखने को मिली। ड्रग्स एंगल में सामने आने के बाद एनसीबी अब तक कई जानी-मानी हस्तियों पर शिकंजा कस चुका है। फिलहाल, सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक गुत्थी अनसुलझी है। 

गलवान में भारत-चीन झड़प

साल 2020 में भारत-चीन के बीच खूब विवाद हुआ। 15-16 जून की दरमियानी रात गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए और दोनों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारत के 20 जवान की जान कुर्बान हुई। चीन को भी जान-माल का खासा नुकसान हुआ। हालांकि विवाद अभी भी चल रहा है, दोनों देशों के बीच कई दौरे की बातचीत भी हो चुकी है। हालांकि भारत सरकार ने चीन को बड़ा झटका देते हुए देश में कई पॉप्युलर चीनी ऐप पर बैन लगा दिया। जिसमें टिकॉकॉट, शेयर इट समेत कई ऐप शामिल हैं। 

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल

2020 साल मध्य प्रदेश की सियासत में खूब याद किया जाएगा। सूबे में राहुल गांधी के सबसे करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। इसके साथ कई कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और कुछ दिन में कमलनाथ सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गये।  राज्य में उपचुनाव हुए। भाजपा ने तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 19 सीटें जीतकर सत्ता बचा ली जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मात्र नौ सीटों पर सिमट गई।

निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा

दिसंबर साल 2012 में राजधानी में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में कोर्ट ने सभी दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।  निर्भया के चार गुनाहगारों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय सिंह को आखिरकार सात साल बाद 20 मार्च 2020 को फांसी पर लटकाया गया। निर्भया के एक दोषी राम सिंह ने 2013 में तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी।  

भारत की अर्थव्यवस्था रही बेहद कराब

भारत के लिए अर्थव्यवस्था के लिहाज से साल 2020 काफी खराब रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह रही कोरोना महामारी, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार। कोरोना को काबू करने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गईं। आंकड़ों की बता करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की जीडीपी में 23।9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी आंकड़े जारी हुए। अनलॉक के तहत, आर्थिक गतिविधियों के फिर से चालू होने पर अर्थव्यवस्था की सेहत सुधरी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी में 7।5 प्रतिशत का संकुचन देखा गया। 

किसान आंदोलन

साल के अंत में किसान आंदोलन कर रह हैं। ये आंदोलन है केंद्र सराकर के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ। भारी ठंड में किसान 'दिल्ली चलो अभियान' के तहत राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में डेरा डाले हुए हैं और सरकार से लंबी लड़ाई को तैयार हैं। दरअसल, किसान इन तीनों कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि किसानों को इन कानूनों से फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खत्म हो जाने का डर सता रहा है और ये भी डर सता रहा है कि इस कानून से पूंजीपतियों को बड़ा फायदा होगा। खैर इस मुद्दे पर किसानों और सरकार के बीच कई दफा बातचीत हो चुकी है। लेकिन अभी तक इस हल नहीं निकल पाया है। 

Web Title: Year Ender 2020: From Corona to Farmers Protest, SSR Death know about top 10 Incident of the year 2020

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे